पीडीएस दुकानदारों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग : पीडीएस डीलर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को कैफेटेरिया परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदू प्रसाद ने की, संचालन अशोक चंद्रवंशी ने किया. बैठक में नेटवर्क के नहीं रहने से दुकानदार और कार्डधारियों के बीच होनेवाली परेशानियों पर चर्चा की गयी. दुकानदारों ने कहा कि नेटवर्क की परेशानी और पीओएस मशीन में अंगूठा […]

विज्ञापन

हजारीबाग : पीडीएस डीलर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को कैफेटेरिया परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदू प्रसाद ने की, संचालन अशोक चंद्रवंशी ने किया. बैठक में नेटवर्क के नहीं रहने से दुकानदार और कार्डधारियों के बीच होनेवाली परेशानियों पर चर्चा की गयी. दुकानदारों ने कहा कि नेटवर्क की परेशानी और पीओएस मशीन में अंगूठा नहीं लगने से ग्राहकों को कई बार राशन उठाव के लिए आना पड़ता है.

विज्ञापन

लाभुक का अंगूठा लगवाना अनिवार्य है. ऐसी स्थिति में मशीन को कभी छत के ऊपर तो कभी गांव से दूर ले जाना पड़ता है. इसके साथ एसोसिशन ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की. संघ ने कहा कि सरकार दुकानदारों को उचित मजदूरी भी नहीं दे रही है. उन्होंने 30 हजार रुपया मानदेय, दुकान भाड़ा और दो रुपया 50 पैसा कमीशन की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola