बरकट्ठा के स्कूल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सुलेख-पेंटिंग प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

पुरुस्कृत होने वाले छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के डिवाइन पब्लिक स्कूल में सुलेख और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

बरकट्ठा. गंगपाचो गांव स्थित प्लस टू डिवाइन पब्लिक स्कूल में पाठ्य सहायक क्रियाकलाप के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. नर्सरी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी और अंग्रेजी सुलेख (राइटिंग) तथा पेंटिंग प्रतियोगिता करायी गयी. इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं ऐसी गतिविधियां

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक आइपी भारती ने किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं. इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और सफल होने की भावना मजबूत होती है.

विद्यालय के प्राचार्य आरके मल्लिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ जीत का जज्बा बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

इन विद्यार्थियों ने प्राप्त किया पुरस्कार

प्रतियोगिता में ऋषिराज कुमार, आयुष कुमार, रागिनी कुमारी, यशोदा कुमारी, प्रिंस यादव, अनुज यादव, नंदनी कुमारी, प्रणव कुमार, पवन कुमार, आर्यन कुमार, ऋतिक सिंह, लक्ष्मी कुमारी, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, अनुराग गुड्डू, राहुल कुमार, रानी कुमारी, ऋषि कुमार, रिमी राज, राधिका कुमारी और प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मुरलीधर महतो, अविशेष कौशल, दीक्षा कुमारी शर्मा, सीमा सिंह, राधा देवी, सुलेखा मोदी, काजल कुमारी, रीता मुर्मू, अलीशाबा टुड्डू, मानती लकड़ा, खुशी सिंह समेत अन्य लोगों का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola