विहिप के स्थापना दिवस पर जुटे कार्यकर्ता, हिंदू समाज की एकजुटता का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 13 बरकट्ठा 4 में - विहिप स्थापना दिवस में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के सूरजकुंड धाम में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक सूरजकुंड धाम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का 62वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भगीरथ प्रसाद ने की, जबकि संचालन सत्यम भारती ने किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका प्रीति गुप्ता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता और जिला अध्यक्ष अरविंद मेहता मौजूद थे.

हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से हुई थी स्थापना

दुर्गा वाहिनी संयोजिका प्रीति गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हिंदू समाज को एकजुट करने और विश्व कल्याण के उद्देश्य से हुई थी. उन्होंने जन्म के आधार पर भेदभाव खत्म कर समानता अपनाने की अपील की. साथ ही लोगों से अपने घरों में गीता, रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथ रखने का आह्वान किया.

जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने समाज में जनसंख्या असंतुलन समेत अन्य चुनौतियों का उल्लेख करते हुए लोगों से संगठित होने की बात कही. जिला अध्यक्ष अरविंद मेहता ने युवाओं से समय पर विवाह करने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया.

सनातन संस्कृति के संरक्षण पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और समाज को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे.

मौके पर रामचंद्र चौधरी, यमुना साव, राजकुमार गिरी, राजेंद्र ठाकुर, महेंद्र प्रसाद, मुकेश पांडेय, सुजीत मोदी, विनोद प्रसाद, विशाल कुमार, शिवलाल यादव, बलेश्वर ठाकुर, भोला नायक, धीरज गुप्ता, सूर्यदेव प्रजापति, सुरेश पांडेय, छोटेलाल प्रसाद, गोपेश्वर प्रसाद, प्रकाश प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, राहुल यादव, प्रयाग प्रसाद, जागेश्वर पासवान, नारायण प्रसाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola