बरकट्ठा में जियो का 4जी व 5जी नेटवर्क ठप, उपभोक्ताओं में परेशानी

Updated:
विज्ञापन

जियो कंपनी का टावर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा में पिछले दो दिनों से जियो का 4जी और 5जी नेटवर्क पूरी तरह ठप है। इंटरनेट और कॉलिंग सेवा बाधित होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से Jio का 4G और 5G नेटवर्क पूरी तरह बाधित है. इससे उपभोक्ताओं को कॉलिंग और इंटरनेट सेवा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नेटवर्क सेवा ठप रहने से विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, कारोबारियों के डिजिटल भुगतान और आम लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं.

विज्ञापन

एक-दो महीने से बनी हुई है समस्या

स्थानीय निवासियों और कारोबारियों के अनुसार, क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या पिछले करीब एक-दो महीने से बनी हुई है. उनका कहना है कि बिजली कटते ही Jio का नेटवर्क गायब हो जाता था और बिजली आने के बाद सेवा बहाल होती थी. अब पिछले दो दिनों से बिजली रहने के बावजूद 4G और 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है.

नेटवर्क की लगातार समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में मोबाइल नेटवर्क संचार, ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान और कई जरूरी कामों का प्रमुख माध्यम बन चुका है. ऐसे में लंबे समय तक नेटवर्क सेवा बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

कंपनी के कर्मी ने जनरेटर खराब होने की बतायी वजह

इस संबंध में हजारीबाग जिले में Jio कंपनी में कार्यरत मुकेश सिंह से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं, बरकट्ठा में कंपनी के कर्मी प्रभात कुमार ने बताया कि जनरेटर खराब होने के कारण नेटवर्क सेवा प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट कंपनी के वरीय अधिकारियों को दो-तीन महीने पहले ही भेजी जा चुकी है.

प्रभावित उपभोक्ताओं ने Jio प्रबंधन से क्षेत्र की नेटवर्क व्यवस्था की शीघ्र जांच कराने और सेवा सुचारू रूप से बहाल करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola