हजारीबाग के 2200 स्कूलों में क्या चल रहा? DEO ने ली पूरी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

डीईओ कुमारी नीलम शिक्षा अधिकारी एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में डीईओ कुमारी नीलम ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने सरकारी स्कूलों में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग के 2200 सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न योजनाओं के समय पर संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने शनिवार को शिक्षा अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने स्कूलों से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

नामांकन से लेकर आधार सीडिंग तक की हुई समीक्षा

बैठक में नामांकन अभियान, मध्यान भोजन, छात्रवृत्ति, पीएम पोषण योजना, साइकिल वितरण और पाठ्य-पुस्तक वितरण की स्थिति की समीक्षा की गयी. इसके अलावा ई-विद्यावाहिनी में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, यू-डायस प्लस डाटा एंट्री, समग्र शिक्षा, पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति और आधार सीडिंग के संचालन व क्रियान्वयन की भी जानकारी ली गयी.

लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

डीईओ कुमारी नीलम ने शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों से उनके जिम्मे के कार्यों तथा संबंधित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली. समीक्षा के दौरान जिन कार्यों के लंबित होने की जानकारी मिली, उन्हें शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाकर योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में डीएसइ आकाश कुमार, एडीपीओ कौशल किशोर, बीपीओ रश्मि सिंह समेत बड़ी संख्या में बीआरपी, सीआरपी और संबंधित परियोजना कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola