पत्नी की गला दबा कर की हत्या, मातम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 2:03 AM
चरही : चुरचू थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव में 26 जून की रात विवाद के बाद पति कृष्णा मेहता ने पत्नी विनीता देवी (28) की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतक के भाई वजीर महतो ने इसकी जानकारी चुरचू थाना को दी. सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची और महिला के शव को कब्जे […]
चरही : चुरचू थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव में 26 जून की रात विवाद के बाद पति कृष्णा मेहता ने पत्नी विनीता देवी (28) की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतक के भाई वजीर महतो ने इसकी जानकारी चुरचू थाना को दी. सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. मामले को लेकर विनीता देवी के भाई की शिकायत पर थाना में कांड संख्या 03/19 धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इधर, पुलिस ने आरोपी कृष्णा मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
क्या है मामला: जानकारी के अनुसार 26 जून की रात पति-पत्नी में रुपये को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान बात बढ़ गयी. अचानक पति ने गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. विनीता के कान -मुंह से खून गिरता देख बच्चों ने फुआ को फोन कर बुलाया. फुआ रात में पहुंची उसने कृष्णा मेहता के ससुरालवाले को फोन कर बुलाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
बच्चे रह गये अकेले: घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. मां की मौत के बाद तीनों बच्चे बादल कुमार (10), रोशन कुमार (छह) और प्रियंका कुमारी (आठ) को रो रोकर बुरा हाल है. तीन भाइयों में कृष्णा मेहता मंझला था. वर्तमान में तीनों बच्चे छोटे भाई के घर में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










