अल्ट्रासाउंड क्लिनिक होम पर होगा केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2019 12:56 AM
हजारीबाग : भ्रूण जांच के मामले में दो अल्ट्रासाउंड और तीन नर्सिंग होम पर कार्रवाई के बाद नर्सिंग होम के संचालकों में हड़कंप है. कई नर्सिंग होम में छापामारी के बाद शटर गिरा दिया गया है. ज्ञात हो कि 30 मई को डीडीसी ने गैर कानूनी तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर में भ्रूण लिंग जांच करते […]
हजारीबाग : भ्रूण जांच के मामले में दो अल्ट्रासाउंड और तीन नर्सिंग होम पर कार्रवाई के बाद नर्सिंग होम के संचालकों में हड़कंप है. कई नर्सिंग होम में छापामारी के बाद शटर गिरा दिया गया है. ज्ञात हो कि 30 मई को डीडीसी ने गैर कानूनी तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर में भ्रूण लिंग जांच करते पकड़ा था.
नवाबगंज मुहल्ला स्थित सहारा अल्ट्रासाउंड और डॉ जीतेंद्र कुमार के अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील किया गया. साथ ही तीन नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई की गयी है. इसमें पूनम हॉस्पिटल सहित तीन नर्सिंग होम का नाम शामिल है. यहां इलाजरत रोगियों को सदर अस्पताल में शिफ्ट कराया गया.
नर्सिंग होम के कागजातों की जांच की जा रही है. सीएस डॉ ललिता वर्मा ने कहा कि दो अल्ट्रासाउंड सेंटर और तीन नर्सिंग होम में की कार्रवाई की पूरी जानकारी अभी नहीं है. डॉ पीके सिन्हा ने बताया कि जब्त कागजात की जांच चल रही है. डीडीसी विजया जाधव ने बताया कि डीसी ने सीविल सर्जन को आदेश दिया है कि गैर कानूनी तरीके से भ्रूण जांच कर रहे अल्ट्रासाउंड और नर्सिंग होम पर मामला दर्ज किया जाये. अल्ट्रासाउंड सेंटर से गिरफ्तार सुरेश कुमार को बांड के आधार पर छोड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










