मड़वा भात खाने से 40 लोग बीमार

Updated at : 10 May 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
मड़वा भात खाने से 40 लोग बीमार

रात भर मची रही अफरा-तफरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का किया इलाज चौपारण : प्रखंड के ग्राम मोरेनिया के 40 ग्रामीण शादी समारोह में मड़वा के भात खाकर बीमार हो गये. किसी को सिर दर्द की शिकायत थी, तो कोई दस्त से परेशान था. घटना के बाद गांव में रात भर अफरा-तफरी मची […]

विज्ञापन

रात भर मची रही अफरा-तफरी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का किया इलाज
चौपारण : प्रखंड के ग्राम मोरेनिया के 40 ग्रामीण शादी समारोह में मड़वा के भात खाकर बीमार हो गये. किसी को सिर दर्द की शिकायत थी, तो कोई दस्त से परेशान था. घटना के बाद गांव में रात भर अफरा-तफरी मची रही. सुबह होते ही ग्रामीण सामुदायिक अस्पताल की मेडिकल टीम गांव पहुंची, जिसके बाद सभी का इलाज हुआ.
क्या था मामला: जानकारी के अनुसार मोरेनिया गांव में चंद्रिका सिंह के पुत्र की शादी थी. शादी में लोगों को भोज का निमंत्रण दिया गया था. सभी लोग भोजन करने पहुंचे. भोजन के बाद एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसकी जानकारी मिलते ही दैहर पंचायत के उपमुखिया बबन सिंह ने सहयोग कर कुछ लोगों का परसौनी में एक प्राइवेट क्लिनिक में उपचार कराया. इसी बीच डॉ अभिषेक, रंधीर राणा, अशोक कुमार, नर्स पूजा कुमारी आदि गांव पहुंचे, जिसके बाद अन्य लोगों का इलाज शुरू हुआ.
कौन-कौन हुए बीमार: मड़वा भात खाने से दुलार सिंह, राजेश सिंह, शंकर सिंह, देवकी सिंह, दशरथ सिंह, मंजू देवी, मुनिया देवी, सुमनी देवी, नीरू सिंह, खेमलाल सिंह, काजल कुमारी, मुन्नी कुमारी, सपना कुमारी, मधु कुमारी, अजय सिंह, सत्या देवी, अर्चना कुमारी, ममता देवी, विनोद सिंह, कामख्या के अलावा 15 बच्चों समेत करीब 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी.
गांव में सुविधा नहीं: प्रखंड मुख्यालय से 26 किमी की दूरी पर चोरदाहा पंचायत के ग्राम मोरनिया में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. गांव की कुल आबादी 109 है. यहां सड़क की सुविधा नहीं है. शिक्षा का स्तर भी दयनीय है. गांव में पीने के पानी का घोर अभाव है. गांव में एक गहरा कुआं है, जो आज के दिन में सूखने के कगार पर है.
दूषित पानी से बना था भोजन: चिकित्सक: मोरेनिया में कुआं का गंदा पानी से बना भोजन खाने के बाद लोग बीमार पड़ गये थे. इलाज के बाद सभी लोग ठीक हैं. उक्त बातें मोरेनिया इलाज के लिए गयी स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ अभिषेक, डॉ सरवर ने कही. टीम ने बताया कि कुआं का पानी विषाक्त है. इसी पानी से भोजन बनाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola