400 मंदिरों में एक साथ हुआ अनुष्ठान, उमड़ी भक्तों की भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 12:54 AM

विज्ञापन

सनराइज क्लब ने निकाली झांकी 27 साल से हो रहा है आयोजन हजारीबाग : हजारीबाग जिले के लगभग 500 मंदिरों में बुधवार को एक साथ मनोकामना सिद्धि अनुष्ठान यज्ञ अनुष्ठान हुआ. यशवंत सिन्हा के सौजन्य और सुनील सिन्हा की देखरेख में पिछले 27 वर्षों से यह आयोजन होता चला आ रहा है. अनुष्ठान में श्री […]

विज्ञापन

सनराइज क्लब ने निकाली झांकी

27 साल से हो रहा है आयोजन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के लगभग 500 मंदिरों में बुधवार को एक साथ मनोकामना सिद्धि अनुष्ठान यज्ञ अनुष्ठान हुआ. यशवंत सिन्हा के सौजन्य और सुनील सिन्हा की देखरेख में पिछले 27 वर्षों से यह आयोजन होता चला आ रहा है. अनुष्ठान में श्री हनुमान चालीसा का 108 पाठ, गीता पाठ, माला जाप एवं सत्यनारायण भगवान का पूजन किया गया. अनुष्ठान में शामिल होने के लिए शहर से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भक्तिभाव के साथ अनुष्ठान में हिस्सा लिया.
27वां बसंत महोत्सव के रूप में पाठ संपन्न हुआ. श्रीगुरु चरण सरोज रज निज मन मुकुर सुधार..मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहा. भक्त पीली धोती, लाल गमछा ओढ़ मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ करते रहे. इस धार्मिक अनुष्ठान पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से सभी बाधाएं दूर होती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनल संगीत, सफल कुमार, विनय प्रसाद, महंत विजयानंद दास, विश्वजीत कुमार, विकास गुप्ता, प्रशांत सिन्हा, अशोक यादव आदि थे.
हरली में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक : बड़कागांव. रामनवमी को लेकर बड़कागांव प्रखंड के हरली ग्राम में मेले को सफल बनाने के लिए पूजा समिति अध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. संचालन मुखिया महेंद्र महतो ने किया. बैठक में मेला को संपन्न कराने को चर्चा हुई. जुलूस को नियमित रूप से संचालित करने, झांकी व जुलूस पर विशेष निगरानी रखने, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर लगाने, सीसी कैमरा उपलब्ध कराने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
डीएसपी अनिल कुमार सिंह की विचारों का समर्थन करते हुए हरली के ग्रामीणों ने शराब मुक्त जुलूस व झांकी निकालने का निर्णय लिया. मौके पर डीएसपी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ वैभव कुमार सिंह, समाजसेवी उमेश कुमार दांगी, पूजा समिति अध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव जगदीश महतो, कोषाध्यक्ष धनेश्वर महतो, थाना प्रभारी मुकेश कुमार, केशवनाथ महतो, त्रिवेणी कुमार, संतोष राणा, भागीनाथ महतो, अशोक कुमार, तुलसी महतो, माघो महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola