फरार प्रेमी युगल शादी कर पहुंचे थाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 1:08 AM
पदमा : पिंडारकोन से 26 मार्च को फरार प्रेमी युगल विवाह कर 28 मार्च की सुबह पदमा ओपी पहुंचे. राजेश चन्द्रवंशी (पिता-भीम राम) व लड़की ने बताया कि दोनों स्वेच्छा से घर से निकले थे और हजारीबाग मंदिर में दोनों ने शादी की. लड़की के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे थे. भय […]
पदमा : पिंडारकोन से 26 मार्च को फरार प्रेमी युगल विवाह कर 28 मार्च की सुबह पदमा ओपी पहुंचे. राजेश चन्द्रवंशी (पिता-भीम राम) व लड़की ने बताया कि दोनों स्वेच्छा से घर से निकले थे और हजारीबाग मंदिर में दोनों ने शादी की. लड़की के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे थे. भय से दोनों पदमा ओपी पहुंचे और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी.
पदमा ओपी पुलिस ने 27 मार्च को लड़की के पिता सुरेंद्र सिंह के आवेदन पर राजेश चंद्रवंशी पर अपनी बेटी को जबरन भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था. पदमा ओपी पुलिस ने राजेश को हजारीबाग जेल भेज दिया. वहीं लड़की को बयान और मेडिकल के लिए पदमा ओपी में ही रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










