ePaper

बड़कागांव : इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Updated at : 08 Mar 2019 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव : इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

– लड़कियां खुद को कमजोर ना समझे : रेखा सोनी बड़कागांव : बड़कागांव की इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता उप प्राचार्य रेखा सोनी व संचालन हिंदी के अध्यापक लाल देव महतो ने किया. मौके पर अध्यक्षीय भाषण में उप प्राचार्य रेखा सोनी ने […]

विज्ञापन

– लड़कियां खुद को कमजोर ना समझे : रेखा सोनी

बड़कागांव : बड़कागांव की इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता उप प्राचार्य रेखा सोनी व संचालन हिंदी के अध्यापक लाल देव महतो ने किया. मौके पर अध्यक्षीय भाषण में उप प्राचार्य रेखा सोनी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं के उत्थान के लिए अब कोई समस्या नहीं है. यही कारण है कि घर से लेकर संसद भवन तक महिलाओं का ही स्थान मजबूत हुई है.

इसलिए आज की लड़कियां अपने आप को कमजोर ना समझे. क्योंकि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर ने हम महिलाओं के हक और अधिकार के लिए हमें अनेक कानून प्रदान किये हैं. इतिहास के अध्यापक किरण कुमार ने कहा कि आज की बेटिया संकल्प लें कि विश्व में हम किसी से कम नहीं है. शिक्षक हीरामणि प्रसाद दांगी ने कहा कि माता बहनें और बिटिया हमारी शान और अभिमान है.

पत्रकार संजय सागर ने कहा कि वर्तमान समय में बेटी को जन्म देने से पहले मार दिया जा रहा है. इसका मुख्य कारण दहेज प्रथा है. दहेज प्रथा के कारण बेटियों के मां-बाप चिंतित रहते हैं. इसलिए आज के युवा संकल्प लें कि वे अपनी शादी में दहेज ना लें. बिहार राज्य आज पूरे विश्व भर में दहेज प्रथा को समाप्त करने को लेकर एक विशिष्ट स्थान स्थापित कर रहा है. इस राज्य से हम झारखंडी को प्रेरणा लेना चाहिए. हर चौक चौराहों पर नारियों को अपनी माता बहन समझकर सम्मान दें. यही हमारा परम कर्तव्य है.

मौके पर अध्यापक अमृत साव, बाबू लाल महतो, सुधीर कुमार गुप्ता, मो नदीम, वीरेंद्र कुमार, धर्मनाथ कुमार कुशवाहा, लोकन महतो, सोनम कुमारी, छात्राओं में खुशी कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, खुशबू कुमारी, सपना कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, रेखा कुमारी, छात्रों में सूरज कुमार, अरविंद कुमार, चंदन कुमार, रवि कुमार, नंद किशोर कुमार, उज्जवल कुमार, बिट्टू कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola