कोडरमा में लहरायेगा लाल झंडा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा : बेडोकला बाजारटांड़ में भाकपा माले की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विष्णु यादव ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद ने किया. सभा में राजधनवार विधायक राजकुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, भुवनेश्वर केवट, पूरन महतो एवं सबिता सिंह मौजूद थे. राजकुमार यादव ने कहा […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : बेडोकला बाजारटांड़ में भाकपा माले की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विष्णु यादव ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद ने किया. सभा में राजधनवार विधायक राजकुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, भुवनेश्वर केवट, पूरन महतो एवं सबिता सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन

राजकुमार यादव ने कहा कि माले इस बार कोडरमा लोकसभा चुनाव में लाल झंडा लहरायेगी. भाजपा के पांच वर्षों के शासन के बाद भी आज तक लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है. बिजली महंगी हो गयी है. राष्ट्रवाद की आड़ में बुनियादी मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है. आरक्षण समाप्त करने की साजिश की जा रही है.

विनोद सिंह ने कहा की जनता ने पिछले चुनाव में जिस पर भरोसा किया उसी ने विश्वासघात किया है. बरकट्ठा की जनता ने सबसे अधिक मतदान किया. यहां के विधायक ने जनता का भरोसा तोड़ा है. झारखंड सरकार ने पारा शिक्षकों, रसोइयों, सेविकाओं और किसानों पर लाठीचार्ज कर अपनी ताकत दिखायी है.

जनसभा के पूर्व बेडोकला गांव में रैली निकाली गयी. सभा को भुवनेश्वर केवट, पूरन महतो, सविता सिंह, इब्राहिम अंसारी, श्यामदेव यादव, केदार मंडल, श्याम शाह, जगदीश मांझी ने संबोधित किया. मौके पर दिवाकर मोदी, मोहन शाह प्रदीप कोल, दिलचंद पासवान, भुवनेश्वर राम, सोमवार महतो, किशन मोदी, अशोक चौधरी, रघु भुइयां समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola