बरकट्ठा में जीटी रोड घंटों जाम

Updated:
विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में उतरे आदिवासी-दलित जनप्रतिनिधि बरकट्ठा : आदिवासियों-दलितों की ओर से मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर बुलायी गयी भारत बंद बरकट्ठा में असरदार रहा. यहां अांबेडकर युवा वाहिनी के बैनरतले भाकपा माले एवं झाविमो ने समर्थन करते हुए बरकट्ठा में जीटी रोड जाम कर दिया. बंद आह्वान आदिवासियों-दलितों के अधिकारों, आरक्षण […]

विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में उतरे आदिवासी-दलित जनप्रतिनिधि

आपके शहर में

विज्ञापन
बरकट्ठा : आदिवासियों-दलितों की ओर से मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर बुलायी गयी भारत बंद बरकट्ठा में असरदार रहा. यहां अांबेडकर युवा वाहिनी के बैनरतले भाकपा माले एवं झाविमो ने समर्थन करते हुए बरकट्ठा में जीटी रोड जाम कर दिया. बंद आह्वान आदिवासियों-दलितों के अधिकारों, आरक्षण खत्म करने, 13 प्वाइंट रोस्टर वापस लेने संबंधी मांगों को लेकर किया गया है.
बंद समर्थक मंगलवार की सुबह नौ से 12 बजे तक सड़क बीचों-बीच बैठ गये और एनएच-दो को जाम कर दिया. बंद समर्थक जनप्रतिनिधियों ने आदिवासियों-दलितों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की मंशा पर प्रश्न उठाते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग की.
बंद को सफल बनाने में अांबेडकर युवा वाहिनी के अध्यक्ष मनोज दास, सचिव प्रमोद रविदास, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट, प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद, दिवाकर मोदी, झाविमो केंद्रीय कार्य समिति सदस्य मो कलीम खान, केदार साव, बाबूलाल बिहारी, पूर्व मुखिया अशोक रविदास, दलित मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बुलाकी रविदास, युवा मोर्चा प्रखंड सचिव प्रमोद रविदास, लखन रविदास, मनोज रविदास, राजाराम मांझी, महेश मांझी, रामजी बेसरा, राजू बास्के, अर्जुन रविदास, नारायण दास, सकलदेव पासवान, शिबू मांझी, सुरेंद्र पासवान, विश्वनाथ रविदास, राजेश दास, अर्जुन तचरी, छोटी दास आदि शामिल थे. बाद में बरकट्ठा पुलिस निरिक्षक अशोक कुमार राम जामस्थल पर पहुंचे और बंद समर्थकों को समझा बुझा कर वापस भेजा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola