हजारीबाग : रोजाना सरकती हैं गाड़ियां जाम में पिस रही है जनता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शंकर प्रसाद, हजारीबाग : हजारीबाग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर के चौक-चौराहों पर जाम के लोग रोजाना हलकान रहते हैं. सुबह से शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों पर यह स्थिति है. इस स्थिति के बीच आमलोगों के साथ मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. […]
विज्ञापन
शंकर प्रसाद, हजारीबाग : हजारीबाग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर के चौक-चौराहों पर जाम के लोग रोजाना हलकान रहते हैं. सुबह से शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों पर यह स्थिति है. इस स्थिति के बीच आमलोगों के साथ मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. परीक्षा में समय पर पहुंचे, इसके लिए उन्हें काफी पहले घर से निकलना पड़ रहा है, ताकि परीक्षा छूट न जाये. बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में बेरोक-टोक जारी है. हालांकि जिला प्रशासन ने दिन में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर रखा है, लेकिन इसका कोई असर नहीं है.
ट्रैफिक संभालने के लिए पर्याप्त नहीं हैं कर्मी: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मात्र 62 ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है, जो जनसंख्या के अनुपात में काफी कम है. एक इंस्पेक्टर, 11 जमादार, 20 कांस्टेबल और 30 सहायक पुलिस बल को लगाया गया है, जबकि हजारीबाग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 140 पद स्वीकृत है. इनमें एक इंस्पेक्टर, पांच दारोगा, 25 जमादार, 40 हवलदार एवं 69 पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं. इतने कम पुलिसकर्मियों की तैनाती के कारण उनसे संभल नहीं रही है. नतीजा रोज लोग जाम में पीस रहे हैं.
इन स्थानों पर लगता है जाम
शहर के पुराना बस स्टैंड बिरसा चौक, अन्नदा चौक, वंशीलाल चौक, इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, झंडा चौक, पंच मंदिर चौक, कोलटेक्स चौक, खंडेलवाल मस्जिद चौक समेत में सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक ट्रैफिक की स्थिति बदतर रहती है. रोजाना लोगों को परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










