बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्र में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन

संजय सागर, बड़कागांव बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न मुहल्लों में माता सरस्वती की पूजा विद्यार्थियों एवं युवक-युवतियों ने विधिवत की. पूजा को शांतिपूर्वक सफल बनाने के लिए एसडीपीओ अनिल सिंह, पुलिस बल, सिविल सोसाइटी […]

विज्ञापन

संजय साग��, बड़कागांव

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न मुहल्लों में माता सरस्वती की पूजा विद्यार्थियों एवं युवक-युवतियों ने विधिवत की. पूजा को शांतिपूर्वक सफल बनाने के लिए एसडीपीओ अनिल सिंह, पुलिस बल, सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कुशवाहा समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष उमेश दांगी के साथ सारे पूजा पंडालों में घूम-घूमकर जायजा लिया.

प्रखंड के कर्णपुरा कॉलेज, इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में हिमालय पर्वत, कौटिल्य महिला कॉलेज में फूलों के साथ डेकोरेशन, फाउंडेशन हाई स्कूल में चांद पर बैठी माता सरस्वती, मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल, प्लस टू हाई स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय में हिमालय पर्वत, रविंद्र नाथ टैगोर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय आवासीय बालिका विद्यालय, झारखंड कॉलेज, हरली उच्च विद्यालय, बीएम मेमोरियल स्कूल, संगम पब्लिक स्कूल, अंबेडकर युवा क्लब में पहाड़ पर्वत, साढ़ राजकीय मध्य विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, युवा कलब, बाल अभिनय क्लब, हरली बिश्रामपुर, सोनबरसा, सिंदुवारी, सिकरी, पंकज बरवाडीह, नापो कला, महुगाई खुर्द, महुगाई कला, अंबाजीत, चंदोल, जरजरा, नयाटांड़ आदि गांव में आकर्षक ढंग से झांकी सजायी गयी.

इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज, सचिव दीपक विश्वकर्मा, महेंद्र प्रजापति ,प्रकाश महतो, उपप्राचार्य रेखा सोनी, शिक्षक किरण अन्य शिक्षक व मिशन हाई स्कूल में सुकेश कुमार, चंदन कुमार ठाकुर, कौटिल्य महिला कॉलेज में राम चरित्र प्रसाद, सुधांशु, अवध कुमार पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन, शेक्सपियर इंग्लिश अकेडमी में प्राचार्य सदानंद तिवारी, निर्मल महतो, गुरु आश्रम, निर्देशक शंकर कुमार, भूपेंद्र कुमार राठौर, आदर्श महाविद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, गुरुदयाल महतो, बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य मालती कुमारी, महिला कॉलेज में प्राचार्य राम लखन महतो, मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल में प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम, सचिव कुलदीप कुमार के नेतृत्व में सरस्वती पूजा मनाया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola