बड़कागांव में डीएल एड का 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्‍न

Updated at : 06 Jan 2019 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में डीएल एड का 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्‍न

बच्चों को इमानदारी पूर्वक पढ़ाएं: लखनलाल संजय सागर, बड़कागांव बड़कागांव स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में एनआईओएस भारत सरकार के तत्वाधान में डीएल एड का 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ. इसमें मुख्य रूप से समन्वयक लखन लाल महतो, साधनसेवी विनोद रजक, संजय कुमार, नकुल महतो, हीरामणि प्रसाद दांगी, व सुपरवाइजर अजय कुमार, मेंटर सुनील […]

विज्ञापन

बच्चों को इमानदारी पूर्वक पढ़ाएं: लखनलाल

संजय सागर, बड़कागांव

बड़कागांव स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में एनआईओएस भारत सरकार के तत्वाधान में डीएल एड का 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ. इसमें मुख्य रूप से समन्वयक लखन लाल महतो, साधनसेवी विनोद रजक, संजय कुमार, नकुल महतो, हीरामणि प्रसाद दांगी, व सुपरवाइजर अजय कुमार, मेंटर सुनील कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए समन्वयक लखनलाल महतो ने कहा कि आप सभी आदर्श शिक्षक बनने आये हैं और अपनी आदत सत्ता का पहचान अपने-अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच जरूर बनाएं. उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों से कहा कि ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य का पालन करें. साधनसेवी विनोद रजक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेल खेल और चित्रात्मक प्रणाली में जरूर समझाएं.

संजय कुमार ने कहा कि आप सभी राष्ट्र निर्माता है इसलिए बच्चों को बुनियादी तरीके से अध्ययन कराएं. टी एल एम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने से बच्चे अधिक समझते हैं. कार्यशाला में 96 प्रशिक्षु शिक्षकों ने भाग लिया.

कार्यशाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली, पाठ योजना, सेमिनार, शैक्षणिक भ्रमण, मूल्यांकन कार्य, अवधारणा मानचित्रण आदि से संबंधित जानकारियां दी गयी. मौके पर हजारीबाग सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से राजीव कुमार सिंह, अमरदीप कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, आशीष कुमार, समीर हुसैन, विकास कुमार, सिकंदर, राहुल सिन्हा, वरुण पांडेय, लवली ओझा, डॉली कुमारी, ममता भारती, अंकिता कुमारी, खुशबू, शबनम, लकी चौधरी, चंदन कुमार कुशवाहा, गुलजार अहमद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola