ePaper

एनटीपीसी-त्रिवेणी का हाईवा जलाने के मामले में पुलिस ने किया एक उग्रवादी को गिरफ्तार

Updated at : 25 Dec 2018 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
एनटीपीसी-त्रिवेणी का हाईवा जलाने के मामले में पुलिस ने किया एक उग्रवादी को गिरफ्तार

बड़कागांव : बड़कागांव, केरेडारी एवं कटकमदाग पुलिस के संयुक्त छापेमारी में एनटीपीसी-त्रिवेणी कंपनी का हाईवा जलाने के मामले में एक उग्रवादी को हेसाबार जंगल से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार उग्रवादी बड़कागांव थाना क्षेत्र के हेसाबार गांव के धनेश्वर गंझु, 24 वर्ष, पिता भादे गंझू है. गिरफ्तार उग्रवादी से पुलिस ने तीन पोस्टर, दो मोबाइल, एक […]

विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव, केरेडारी एवं कटकमदाग पुलिस के संयुक्त छापेमारी में एनटीपीसी-त्रिवेणी कंपनी का हाईवा जलाने के मामले में एक उग्रवादी को हेसाबार जंगल से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार उग्रवादी बड़कागांव थाना क्षेत्र के हेसाबार गांव के धनेश्वर गंझु, 24 वर्ष, पिता भादे गंझू है. गिरफ्तार उग्रवादी से पुलिस ने तीन पोस्टर, दो मोबाइल, एक पिठू बैग एवं एक सेट वर्दी भी बरामद की है.

इस संबंध में बड़कागांव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि गिरफ्तार उग्रवादी धनेश्वर गंझु एनटीपीसी-त्रिवेणी कंपनी के हाईवा जलाने के दोनों मामले में संलिप्तता थी. घटना के बाद लगातार छापामारी करने के बाद 24 दिसंबर को हेसाबार जंगल से धनेश्वर को पकड़ा गया.

धनेश्वर ने भाकपा माओवादी संगठन के दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश जी तथा कारू यादव उर्फ दीपक यादव के दस्ता के सदस्य नागेश्वर गंझु के कहने पर नक्सली गतिविधि में शामिल होने की बात स्वीकारी है. नागेश्वर गंझु रिश्ते में इसका चाचा लगता है.

एसडीपीओ श्री सिंह ने आगे कहा कि लोकेशन के माध्यम से और उग्रवादी सदस्यों का गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी. छापामारी अभियान में एएसपी हजारीबाग रमेश कुमार, एसडीपीओ बड़कागांव अनिल कुमार सिंह, बड़कागांव थाना प्रभारी परमानंद मेहरा, पुलिस केंद्र के एसआई मनजीत कुमार कटकमदाग थाना प्रभारी अजित कुमार सहित एसएसबी एवं जिला पुलिस बल के कई जवान शामिल थे.

ज्ञात हो कि 3 नवंबर 2018 को एनटीपीसी के अधिनस्थ त्रिवेणी कंपनी के 4 हाईवा एवं एक जेसीबी मशीन एमसीसी उग्रवादी संगठन ने इतिज गांव में जलाया था. इस संबंध में केरेडारी थाना कांड संख्या 48/ 18 के तहत एक मामला दर्ज की गया था. वहीं 15 दिसंबर 2018 को कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुमा जंगल में पुनः एमसीसी माओवादियों ने 10 हाईवा को आग के हवाले कर दिया था.

इस संबंध में कटकमदाग थाना कांड संख्या 148/ 18 के तहत मामला दर्ज किया गया था. दोनों मामले में हजारीबाग पुलिस के लिए एक चुनौती बन गयी थी, जिसे छापामारी करते हुए धणेश्वर गंझु को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन करने में प्रयास शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola