हजारीबाग : तीन राज्यों में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, मिठाई बांटी, आतिशबाजी की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर हजारीबाग में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कांग्रेस कार्यालय परिसर से कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला. जिलाध्यक्ष देवकुमार राज के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से झंडा चौक तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे और एक दूसरे को मिठाइयां बांटी. वहीं आतिशबाजी की. मौके पर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर हजारीबाग में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कांग्रेस कार्यालय परिसर से कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला. जिलाध्यक्ष देवकुमार राज के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से झंडा चौक तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे और एक दूसरे को मिठाइयां बांटी.
वहीं आतिशबाजी की. मौके पर कांग्रेसी नेता मिथिलेश दुबे, अजय गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तस्लीम अंसारी उर्फ दारोगा, सच्चिदानंद पांडेय, दिगंबर मेहता, विनोद सिंह, प्रदीप प्रसाद, कृष्णा शर्मा, सलीम रजा, साजिद हुसैन, साजिद खान, दरगाही खान, पंचम पासवान, विश्वास पासवान, अशरफ अली, सुनील अग्रवाल, सुरजीत नागवाल, निसार अहमद भोला, अशोक रूद्रा, अवधेश सिंह, राजू चौरसिया आदि शामिल थे.
बड़कागांव में जश्न: बड़कागांव. तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी. प्रखंड अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी बसंत नारायण सिंह, संजय तिवारी, रामसेवक सोनी, शेख अब्दुल्लाह, दिनेश्वर पासवान, अनिल राम, कुलेश्वर राम, बिगल किशोर महतो, जगत नंदन गुप्ता, फिरोज खान, नवीन ठाकुर, पदुम शाह, सुरेश प्रसाद दांगी, ओम प्रकाश सिंह, गोपाल दास, असलम खान, शमीम अंसारी, जाहिद खान, जावेद सिद्धिकी,जूठन साहू,मो अजहरुद्दीन,भानु प्रसाद निराला, रघु महतो आदि उपस्थित थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




