महागौरी की पूजा में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव में महाअष्टमी पूजा की धूम रही. डेली मार्केट स्थित अश्विनी दुर्गा मंदिर, पंकरी बरवाडीह दुर्गा मंदिर, महुगांईकला दुर्गा मंदिर, हरली दुर्गा मंदिर, सांढ़-छपेरवा दुर्गा मंदिर, बादम दुर्गा मंदिर, नापोखुर्द, अंबाजीत, सुकुलखपिया, गोंदलपुरा, उरुब गांव में मंदिरों व पंडालों में मां भवानी की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों को […]

विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव में महाअष्टमी पूजा की धूम रही. डेली मार्केट स्थित अश्विनी दुर्गा मंदिर, पंकरी बरवाडीह दुर्गा मंदिर, महुगांईकला दुर्गा मंदिर, हरली दुर्गा मंदिर, सांढ़-छपेरवा दुर्गा मंदिर, बादम दुर्गा मंदिर, नापोखुर्द, अंबाजीत, सुकुलखपिया, गोंदलपुरा, उरुब गांव में मंदिरों व पंडालों में मां भवानी की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.
मंदिरों को आकर्षक लाइट से सजाया गया है. गुरुवार को नवमी पूजा होगी, जहां पारंपरिक बली होगी. पूजा पंडालों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान समेत नाटक मंचन, डांस प्रतियोगिता, जागरण आदि का आयोजन हो रहा है. बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के निर्देश एवं थाना प्रभारी परमानंद मेहरा के नेतृत्व में सभी पंडालों एवं मंदिरों में विधि व्यवस्था को लेकर तैनाती की गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola