चौपारण : पत्नी का पार्थिव शरीर घर ले जा रहे पति की दुर्घटना में मौत, कई रिश्तेदार घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चौपारण : रांची से पत्नी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बक्सर (कंजिया गांव) ले जा रहे रामाधार ठाकुर (75 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं परिवार के आठ सदस्य घायल हो गये. यह दुर्घटना चौपारण के जीटी रोड स्थित सांझा में रविवार को हुई. मिनी बस के चालक ने नियंत्रण […]
विज्ञापन
चौपारण : रांची से पत्नी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बक्सर (कंजिया गांव) ले जा रहे रामाधार ठाकुर (75 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं परिवार के आठ सदस्य घायल हो गये. यह दुर्घटना चौपारण के जीटी रोड स्थित सांझा में रविवार को हुई.
मिनी बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गयी. घायलों को चौपारण पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. वहां के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रामाधार ठाकुर को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हजारीबाग ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गयी.
हादसे में रामाधार के पुत्र सहदेव ठाकुर, निर्मल कुमार ठाकुर, ओम ठाकुर, बेटी बृज कुमारी, दामाद वीरेन्द्र ठाकुर, लीला देवी (पति नागेंद्र कुमार), शोभा देवी, संतोष कुमार, जगदीश ठाकुर और चालक कमलेश कुमार सिंह घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










