चार-पांच दिनों से हो रही बारिश से किसानों के खिले चेहरे, खेती शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से हो रही बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है. बारिश होने के साथ ही किसान कृषि कार्यों में जुट गये. बारिश नहीं होने से किसान हतोत्साहित हो गये थे. बारिश के बाद प्रखंड के ग्राम बेलकप्पी, गोरहर, शिलाडीह, कपका, गंगपाचो, सलैया, […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से हो रही बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है. बारिश होने के साथ ही किसान कृषि कार्यों में जुट गये. बारिश नहीं होने से किसान हतोत्साहित हो गये थे.
बारिश के बाद प्रखंड के ग्राम बेलकप्पी, गोरहर, शिलाडीह, कपका, गंगपाचो, सलैया, चेचकप्पी, झुरझुरी समेत अन्य गांवों में किसान हल-बैल लेकर खेती में जुट गये. बारिश से धान के अलावा मकई के फसल को खास फायदा पहुंचा है. किसानों ने बताया कि इसी प्रकार आगे भी बारिश ने साथ दिया तो धान रोपाई हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










