इचाक में बंद समर्थकों ने की सड़क जाम, नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

इचाक : बंद को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार को इचाक बाजार को बंद करा दिया. एनएच-33 इचाक मोड़ के पास सड़क जाम कर दी. इससे पहले कांग्रेस, झामुमो, जेवीएम, आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता सुबह साढ़े आठ बजे इचाक बाजार पहुंचे और दुकानों को बंद कराया. अंचलाधिकारी आसफ अली, थाना […]

विज्ञापन

इचाक : बंद को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार को इचाक बाजार को बंद करा दिया. एनएच-33 इचाक मोड़ के पास सड़क जाम कर दी. इससे पहले कांग्रेस, झामुमो, जेवीएम, आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता सुबह साढ़े आठ बजे इचाक बाजार पहुंचे और दुकानों को बंद कराया. अंचलाधिकारी आसफ अली, थाना प्रभारी अकील अहमद पुलिस बल के साथ इचाक मोड़ पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. सभी को थाना ले जाया गया. सड़क जाम करनेवालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कुमार मेहता, अजीत कुमार बक्शी, कैलाश मेहता, झामुमो के मनोहर राम, इंद्रदेव मेहता, प्रयाग मेहता, दिगंबर मेहता, झाविमो के केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार यादव, प्रयाग प्रसाद मेहता, कृष्णा मेहता, आरजेडी नेता शत्रुधन राम, माले नेता अनुज कुमार मेहता समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ता शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola