नशामुक्ति से ही स्वस्थ समाज बनेगा : डॉ अरुण

गिद्दी(हजारीबाग): जुबिली कॉलेज भुरकुंडा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई दो के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को गिद्दी के आस-पास सफाई अभियान चलाया. शैक्षणिक सत्र में डॉ अरुण कुमार सिंह झा ने कहा कि नशा से समाज व परिवार उजड़ रहा है. नशामुक्ति से ही स्वस्थ समाज बन सकता है. डॉ एन पांडेय, डॉ अरुण कुमार […]
गिद्दी(हजारीबाग): जुबिली कॉलेज भुरकुंडा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई दो के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को गिद्दी के आस-पास सफाई अभियान चलाया. शैक्षणिक सत्र में डॉ अरुण कुमार सिंह झा ने कहा कि नशा से समाज व परिवार उजड़ रहा है. नशामुक्ति से ही स्वस्थ समाज बन सकता है.
डॉ एन पांडेय, डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रो सुनील कुमार ने कहा कि जागरूकता से ही इसे दूर किया जा सकता है. शिविर में जल प्रदूषण की जानकारी दी गयी. छात्रों ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली.
इसका संचालन प्रो अर्जुन कुमार मिश्रा ने किया. इस मौके पर प्रसुन कुमार, प्रिया सिंह, अनामिका सिंह, ओम कुमार, ज्योति, शिल्पी, नीतीश कुमार महतो, सौरभ, माया, गीता, निकिता, हर्ष, अजीत, रानी, विक्की कुमार, सिकंदर शर्मा, भावना अग्रवाल, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, रोहन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










