JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के न्याय के लिए निकला रथ, पालकोट में युवाओं ने किया स्वागत
देवेंद्र नाथ महतो का स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network
झारखंड के पालकोट में देवेंद्र नाथ महतो के न्याय रथ का युवाओं ने जोरदार स्वागत किया. जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों के हक के लिए यह यात्रा जारी है.
पालकोट. नौकरी व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत अभ्यार्थी न्याय मंच का न्याय रथ रविवार को पालकोट पहुंचा. यह रथ दिशोम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो का प्रतिनिधित्व करता है. पालकोट में युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. युवाओं ने रंजीत महतो के अगुवाई में न्याय रथ का ढोल-नगाड़े और नारों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया.
आपके शहर में
देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि जेपीएससी, जेएससीसी अभ्यार्थी के न्याय के लिए झारखंड राज्य के 24 जिलों में यह रथ यात्रा जायेगा. गांव-गांव जाकर हम उन युवाओं की आवाज़ बनेंगे जिन्हें अब तक अनसुना किया गया है.
मौके पर संजय कुमार नायक, ओमप्रकाश साहू, बुधेश्वर महतो, छोटेलाल साहू, रितभंजन सिंह, बालमकुंद सिंह, मनरोहन किंडो, मेनका सिंह, मुबारक खान, सुमन कुल्लू, रितेश सिंह सहित अन्य युवा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए