ePaper

..जारी स्कूल में रूआर मिशन के तहत कार्यशाला

Updated at : 30 Apr 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
..जारी स्कूल में रूआर मिशन के तहत कार्यशाला

प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी में बुधवार को स्कूल रूआर 2025 का कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

30 गुम 2 में कार्यक्रम में अधिकारी जारी. प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी में बुधवार को स्कूल रूआर 2025 का कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन बीडीओ यादव बैठा, बीपीएम सरफराज अंसारी, मुखिया चाजरेण मिंज, फादर ग्रेगोरी कुल्लू ने किया. बीपीएम सरफराज अंसारी ने स्कूल रुआर 2025 के विषय में सभी को विस्तृत रूप से जानकारी दी. साथ ही कहा कि प्रखंड क्षेत्र में किसी भी गांव में अगर ड्रॉप आउट बच्चे हैं, तो उसके माता पिता से संपर्क कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें. बीडीओ यादव बैठा द्वारा शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा है कि आप ईमानदारी पूर्वक कार्य करेंगे, तो किसी भी तरह से नामांकन में कठिनाई नहीं होगी. शिक्षकों से कहा कि आप समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें. साथ ही अभिभावकों को मोटिवेट करे. निश्चित रूप से नामांकन में तेजी होगी. स्कूल में खुद अनुशासन में रहे और बच्चों को भी अनुशासन मे रखें. प्रखंड क्षेत्र मे जो भी बच्चे ड्राप आउट है. उसका घर जाकर अभिभावकों से बातचीत करें. और अभिभावक को मोटिवेट करते हुए बच्चा का नामांकन करें. यह कार्यक्रम 10 मई तक चलेगा. प्रत्येक दिन का प्रतिवेदन भी दें कि कितना नामांकन हुआ. रूआर कार्यक्रम तभी सफल होगा. जब आप, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका व अभिभावकों मे समन्वय स्थापित कर काम करेंगे. तो ड्रॉप आउट बच्चों के नामांकन मे कोई दिक्कत नही होगी. मौके पर बीआरपी रीना कुमारी, सेवंती कुमारी, रोशन बाखला, विक्टोरिया एक्का, शांति देवी, सीआरपी दिनेश नंद, माताशरण कुजूर, मनुवर अंसारी, अंजली कुजूर, लीली पुष्पा कुजूर, फादर प्रेम प्रकाश इंदवार, जोसेफा टोप्पो, अरूण कुमार बाड़ा, फादर फिलमोन एक्का सहित शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola