ePaper

सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Updated at : 13 Jan 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित दतली गांव के समीप घटी घटना

विज्ञापन

पालकोट. राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित दतली गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार सिमडेगा जिला अंतर्गत महाभुहांग थाना क्षेत्र के सिमिनबेरा गांव निवासी माधुरी कैथवार (40) की मौत हो गयी, जबकि उसके पति प्रफुल्ल मिंज समेत एक अन्य महिला पालकोट थाना क्षेत्र के मुराइटोली निवासी बसंती किस्पोट्टा घायल हो गये. जानकारी के अनुसार माधुरी कैथवार व उनके पति प्रफुल्ल मिंज अपनी बाइक से एक दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पालकोट आये थे. पालकोट पहुंचने के बाद दोनों पति-पत्नी ने मुरइटोली गांव की बसंती किस्पोट्टा से मुलाकात की. इसके बाद तीनों दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान दतली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर दुर्घटनास्थल से फरार हो गये. टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े. माधुरी कैथवार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पालकोट पुलिस ने घायल प्रफुल्ल मिंज व बसंती किस्पोट्टा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया और मृतक महिला माधुरी कैथवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा. पुलिस बाइक को ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola