ePaper

Weather Forecast Jharkhand : जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का झारखंड में असर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Updated at : 17 Jan 2021 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का झारखंड में असर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast Jharkhand, Ranchi News, रांची/हजारीबाग : पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर-पश्चिम इलाके में भारी बर्फबारी होने तथा हवा का रुख दक्षिण-पूर्व की तरफ रहने के कारण झारखंड के कई जिलों में ठंड बढ़ गयी है. राजधानी और आसपास के इलाके में अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

रांची स्थित केंद्रीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस दौरान सुबह में कोहरा व धुंध तथा दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. वहीं 17-18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. 19 जनवरी को आसमान में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है. लेकिन कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है. बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था. वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, कांके का न्यूनतम तापमान 5.3 व अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : पहाड़ी इलाकों की हवा झारखंड में दिखाने लगी असर, पढ़िए क्या है मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

प्रमुख जिलों का तापमान : गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, चाईबासा का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, बोकारो का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री तथा डालटनगंज का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झारखंड के हजारीबाग जिले का बड़कागांव प्रखंड घने कोहरे की चादर से लिपटा हुआ है. पहले से ठंड बढ़ गयी है. न्यूनतम तापमान 5:06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ठंड बढ़ने के कारण लोग अपने घरों में सिमटे हुए हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola