Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में बढ़ी गर्मी व उमस के बीच कब से होगी बारिश ? जानिए मौसम का हाल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Sep 2020 8:46 AM
Weather Forecast Jharkhand : रांची : झारखंड में पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी बढ़ गयी है. तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. आज बुधवार को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. कल और परसों राज्य के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है. 18 सितंबर को वज्रपात की भी आशंका है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 22 सितंबर से फिर मानसून सक्रिय रह सकता है.

पिछले तीन-चार दिनों से मौसम के कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही है. इस कारण गर्मी भी बढ़ गयी है. तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. राजधानी का अधिकतम तापमान मंगलवार को 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया.
अगले तीन-चार दिनों तक इसी तरह मौसम रहने की उम्मीद है. आज बुधवार को विशेषकर उत्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 17 एवं 18 सितंबर को राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 18 सितंबर को उत्तर और मध्य झारखंड में कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है.
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. उमस भी हो रही है. 22 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी रह सकता है. इससे फिर बारिश हो सकती है. मानसून सक्रिय रह सकता है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए