ePaper

Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में पहली जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 31 Dec 2020 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में पहली जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Weather Forecast Jharkhand : रांची: मौसम विज्ञान विभाग ने नये साल के पहले दिन यानी ‘एक जनवरी 2021 को’ मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद जतायी है. केंद्रीय मौसम विभाग (एयरपोर्ट) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 31 दिसंबर 2020 और एक जनवरी 2021 की सुबह में कुहासा और दिन भर आकाश साफ रहेगा. हालांकि, दो से पांच जनवरी को आकाश में बादल छाये रहेंगे. न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है.

Also Read: झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार पर पलट गयी बस, एक की मौत, 12 घायल

श्री आनंद के अनुसार, अगले पांच दिनों में झारखंड में शीतलहरी नहीं चलेगी. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन ज्यादा ठंड का प्रकोप नहीं रहेगा. रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: New Year 2021 : झारखंड के पुलिसकर्मियों को नये साल का तोहफा, डीजीपी ने की ये घोषणा

वर्ष 2018 में 30 दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस था. जबकि, वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तथा चाईबासा का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: झारखंड की कोयलानगरी में नहीं थम रही कोयला लोडिंग में रंगदारी, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola