नशाखोरी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, नशे के कारोबार पर की कार्रवाई की मांग
नशाखोरी के खिलाफ एकजुट ग्रामीण
गुमला के खोरा पतराटोली गांव में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हुए हैं. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
दुर्जय पासवान की रिपोर्ट
गुमलाः गुमला के खोरा पतराटोली गांव में बढ़ती नशाखोरी की समस्या से चिंतित ग्रामीणों ने इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर नशे के कारोबार और सेवन पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है.
युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा असर
आवेदन में जगदीश साहू और दिनेश साहू ने बताया है कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है. विशेष रूप से युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है. नशे की वजह से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत के कारण कई परिवार परेशान हैं और अपराध की घटनाओं में भी बढ़ोतरी की आशंका बनी रहती है.
ये भी पढ़ें- Bano Football Tournament: रेड टैन एफसी बनी चैंपियन, विधायक सुदीप गुड़िया ने विजेता टीम को दी ट्रॉफी
नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही नशे का सेवन करने वाले युवाओं को जागरूक कर उन्हें इससे दूर करने के लिए अभियान चलाया जाए. ग्रामीणों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की भी मांग की है.
पुलिस के साथ मिलकर चलाएंगे नशामुक्ति अभियान
आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है. ग्रामीण नशे के खिलाफ अभियान में प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार हैं. उनका कहना है कि समय रहते नशाखोरी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसका असर आने वाली पीढ़ी पर गंभीर रूप से पड़ सकता है.
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया हस्ताक्षर
आवेदन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










