मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराई गईं गुमला की दो बेटियां; राजस्थान और दिल्ली से बरामद

Updated:
विज्ञापन

मावन तस्करों के चंगुल से मुक्त हुईं लड़कियां

Gumla: गुमला की दो किशोरियों को दिल्ली और राजस्थान से मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है. दोनों के मिलने से उनके परिजन काफी खुश है और पुलिस की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

Gumla: गुमला जिला की चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद किया है. पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान और दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है. जानकारी के अनुसार बरामद युवतियों को काम दिलाने और शहर घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले जाया गया था और बाद में मानव तस्करों के हाथों बेच दिया गया था. लंबे समय बाद अपनी बच्चियों को सही-सलामत देखकर माता-पिता भावुक हो गये. परिजनों में खुशी है. परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की मेहनत से ही आज उनकी बेटियां सुरक्षित वापस लौट पायी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन से पता चला

पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में इस कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. जब सुराग मिलना मुश्किल हुआ तो पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया. जिसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर एक पीड़िता को बरामद किया, जबकि दूसरी पीड़िता को दिल्ली से रेस्क्यू किया गया. चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पीड़िताओं को सुरक्षित गुमला लाया गया है.

नियमानुसार गुमला न्यायालय में उनका बयान दर्ज कराया जायेगा. इसके साथ ही सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान और महिला थाना में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया जायेगा. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें…

साहिबगंज में हड़ताल का बड़ा असर, बैंकों में 10 करोड़ से अधिक लेन-देन प्रभावित

चक्रधरपुर रेल मंडल के तालाबुरु में ट्रैक पर आया हाथियों का झुंड, ट्रैकमैन ने भागकर बचायी जान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola