गुमला में बंद घर का ताला तोड़कर 35 लाख के जेवरात समेत सामान चोरी
गुमला के दुंदुरिया टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया और 35 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुमला: शहर के दुंदुरिया टोला बागबाना में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल, बर्तन और नकद की चोरी कर ली. पीड़िता सरिता बाड़ा ने चोरी गये सामान की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये बतायी है. घटना का खुलासा शनिवार को उस समय हुआ, जब वह घर लौटीं.
सरिता बाड़ा अपने पति शांतिप्रकाश केरकेट्टा के साथ अपराह्न करीब 3.30 बजे घर पहुंचीं. घर का मेन गेट बाहर से बंद था. चाबी से गेट खोलकर अंदर जाने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला. बेटी के स्कूल से घर आने की आशंका में उन्होंने आवाज लगायी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद कमरों में जाने पर दरवाजों के ताले टूटे मिले. आलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था. बक्सों को भी खंगाला गया था.
जेवरात के साथ मोबाइल और बर्तन की भी चोरी
आवेदन के अनुसार, चोर सोने के 10 जोड़े कर्णफूल, दो चेन, एक अंगूठी और चांदी की दो पायल ले गये. तीन एंड्रॉयड और दो छोटे सैमसंग मोबाइल, किचन से पीतल का गगरा, थाली समेत अन्य बर्तन तथा पांच हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं.
प्राथमिकी व बरामदगी की मांग
सरिता बाड़ा ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, चोरी गये सामान की खोजबीन और बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए