ePaper

जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Updated at : 17 Jan 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन

गुमला. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सिसई में कक्षावार रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. नामांकन विशेष श्रेणी के बालकों के लिए किया जायेगा, ताकि शिक्षा से वंचित व संवेदनशील वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध करायी जा सके. नामांकन में अनाथ बच्चे, एकल माता-पिता के बच्चे, बिना व्यस्क संरक्षण के रहने वाले बच्चे, उग्रवाद से प्रभावित परिवारों के बच्चे, मानव तस्करी से प्रभावित बच्चे, सड़क पर रहने वाले बच्चे, घर से भागे हुए अथवा घुमंतू बच्चे, प्रवासी श्रमिकों व बाल श्रमिकों के बच्चे, आदिम जनजाति परिवारों के बच्चे, एचआइवी से संक्रमित अथवा प्रभावित परिवारों के बच्चे तथा भिखारी बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी. नामांकन के लिए बच्चों की सूची 28 फरवरी 2026 तक उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, ताकि समयबद्ध ढंग से नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा सके.

गिरफ्तारी के विरोध में पालकोट बंद आज

पालकोट. खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के आरोप में खूंटी पुलिस द्वारा पालकोट राज परिवार के युवराज देवदत नाथ शाहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में 18 जनवरी को पालकोट बंद बुलाया गया है. बंद की शुरुआत राजा मैदान से सुबह नौ बजे प्रतिवाद मार्च के साथ होगी. प्रतिवाद मार्च राजा मैदान से शुरू होकर बस पड़ाव पहुंच कर संपन्न होगा. बंद कमेटी के विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि पालकोट वासियों के संयुक्त सहमति से बंद बुलायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola