बाइक में लगी आग, चालक बाइक छोड़ कर भागा

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बाइक में लगी आग, चालक बाइक छोड़ कर भागा

प्रखंड के मंडा टांड़ के समीप मुख्य सड़क पर रविवार की दोपहर एक बाइक में स्वतः आग लगी.

विज्ञापन

कामडारा. प्रखंड के मंडा टांड़ के समीप मुख्य सड़क पर रविवार की दोपहर एक बाइक में स्वतः आग लगी. जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक में सवार होकर कामडारा के अंग्रेजी वाइन शॉप में शराब खरीदने के लिए आये हुए थे. बाइक में पेट्रोल समाप्त होने के कारण उन्होंने सामने के एक दुकान से एक लीटर पेट्रोल लिया और बाइक में डाला. उसके बाद उन्होंने ने अपनी बाइक स्टार्ट किया तो, चिंगारी फेंकते हुए बाइक में आग लग गयी. जिसे देख दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गये. इसके बाद बाइक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी. घटना के बाद उक्त दोनों युवक अपने एक अन्य साथी के बाइक पर सवार होकर चलते बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola