हड़ताल खत्म, मनरेगा कर्मियों ने दिया योगदान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Sep 2020 7:58 AM
मनरेगा कर्मी स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से सांकेतिक हड़ताल थे.
गुमला : मनरेगा कर्मी स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से सांकेतिक हड़ताल थे. सरकार से वार्ता के बाद उन्होंने हड़ताल समाप्त किया. वहीं शनिवार को जिलाध्यक्ष शिवदेव लोहरा के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ कार्यालय में योगदान दिया.
इधर, बीडीओ नीतू सिंह ने मनरेगा कर्मियों से कहा कि सभी कर्मी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें. साथ ही पौधारोपण योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर फोटो भेजें. मौके पर बीपीओ जैस्मिन केरकेट्टा, शिवदेव लोहरा, अभियंता मो वसीम, एकाउंटेंट सहित रोजगार सेवक मौजूद थे.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










