संत पात्रिक गुमला की बालिका टीम ने जीता राज्यस्तरीय सुब्रतो कप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला की संत पात्रिक स्कूल की बालिका टीम ने राज्यस्तरीय सुब्रतो कप जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कप्तान सबरनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

गुमला: राज्य स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता- 2026 के अंडर-17 बालिका वर्ग में गुमला की टीम विजेता बनी है. संत पात्रिक उवि गुमला की छात्राओं ने टूर्नामेंट में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है.

विज्ञापन

कप्तान सबरनी कुमारी के नेतृत्व में गुमला की टीम टूर्नामेंट में आक्रमक व अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया. टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में किसी भी विपक्षी टीम को एक भी गोल करने का अवसर नहीं मिला.

फाइनल मुकाबले में हजारीबाग के विरुद्ध 2-0 की जीत में दोनों गोल कप्तान सबरनी कुमारी ने दाग कर टीम को ऐतिहासिक विजय दिलायी. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन व राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार समेत विजेता ट्राॅफी प्रदान की गयी.

इस प्रदर्शन के साथ गुमला की टीम ने 18 अगस्त 2026 से नयी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुमला जिले के बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, इंडोर स्टेडियम, गुमला की खिलाड़ी प्रशिक्षक वीणा केरकेट्टा के नेतृत्व में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी.

उपायुक्त दिलेश्वर महतो, एसपी हारिस बिन जमां, डीडीसी अनिमेष रंजन, डीएसइ नूर आलम खां, डीएसओ प्रवीण कुमार, प्राचार्य फादर नबोर मिंज, फादर रंजीत, एडीपीओ ज्योति खलखो, बीपीओ दिलदार सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola