ePaper

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Updated at : 21 Jan 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन

गुमला. नारायणी श्याम मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ किया गया. कथा के पहले दिव सुबह कलश यात्रा गायत्री मंदिर से निकाली गयी, जो श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर, पटेल चौक से होकर मेन रोड होते हुए देवी मंदिर होकर नारायणी श्याम मंदिर पहुंची. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की गयी. वातावरण राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय हो गया. पहले दिन कथा में कथावाचक आचार्य करुणा शंकर त्रिवेदी श्रीधाम वृंदावन ने भागवत महापुराण के महात्म्य का सुंदर वर्णन करते हुए धुंधकारी चरित्र के माध्यम से बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते हैं. जीवन को सही दिशा मिलती है. उन्होंने कहा कि कलियुग में श्री हरि भक्ति ही मोक्ष का सरल मार्ग है. कथा के दौरान भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आये. कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, साधु संत व भक्तजन उपस्थित रहे. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी दिनों की कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की.

निराला हॉस्पिटल में शिविर 25 को

गुमला. जन विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निराला आई हॉस्पिटल कुम्हारटोली लोहरदगा रोड गुमला में 25 जनवरी को नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जायेगा. शिविर में शंकर नेत्रालय चेन्नई के नेत्र सर्जन सह रेटिना विशेषज्ञ डॉ समीर कुमार, नेत्र सर्जन डॉ अभिषेक कुमार व रांची की नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर नीलू कुमारी द्वारा मरीजों की आंखों की जांच व लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा. शिविर में रेटिना, आंसू की थैली, ट्रेजियम, क्लोजियम आदि का भी ऑपरेशन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola