ePaper

नदी में मिला शिवलिंग, पूजा करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Updated at : 01 Nov 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
नदी में मिला शिवलिंग, पूजा करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

नदी में मिला शिवलिंग, पूजा करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन

बसिया/पालकोट मझकेरा डुमकीटोली स्थित कोयल नदी के बीच में शिवलिंग निकलने पर पूरे प्रखंड में उत्साह का माहौल है. नदी में शिवलिंग निकलने की सूचना पर सैकड़ों हिंदू धर्मावलंबियों ने शनिवार को शिवलिंग की पूजा की. इस दौरान आस्था का माहौल रहा. जानकारी के अनुसार पालकोट प्रखंड अंतर्गत टेंगरिया गांव के डीपाटोली निवासी गुजू खड़िया की पुत्री को गत दिनों रात्रि में सपने में शिवलिंग होने की जानकारी मिली. लड़की ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी, जिसके बाद लड़की ने युवकों की टीम के साथ कोयल नदी पहुंची. जहां नदी में शिवलिंग की खोजबीन शुरू की गयी और कुछ देर बाद नदी में शिवलिंग मिला. वहां एक सांप की भी आकृति बनी है. इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया गया. जिसके बाद शिवलिंग की पूजा करने के लिए लोग पहुंचने लगे. नदी में जहां पर शिवलिंग निकला है. वहां करीब चार फीट गहरा पानी है. शिवभक्त एक-एक कर वहां पहुंचने लगे और नदी में उतरकर शिवलिंग की पूजा करने लगे. यह सिलसिला दिनभर चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola