ePaper

अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें : विधायक

Updated at : 17 Jan 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें : विधायक

पांच प्रखंडों के नौ चयनित विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के पांच प्रखंडों के नौ चयनित विद्यालयों में त्रि-मासिक शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई. इसमें घाघरा, बिशुनपुर, सिसई, पालकोट व चैनपुर प्रखंड के नौ विद्यालयों में आयोजित बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया. सिसई के केजीबीवी व प्लस टू विद्यालय मुरगू में आयोजित बैठक में विधायक जिग्गा सुसारन होरो शामिल हुए. डीएसइ नूर आलम खां ने बिशुनपुर प्रखंड के केजीबीवी व आरसी मवि डुंबरपाट की बैठक में भाग लिए. बैठक में विद्यालय व बच्चों का चातुर्दिक विकास, विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, विद्यार्थियों के लर्निंग गैप व मैट्रिक व इंटर परीक्षा के बेहतर परिणाम समेत शिक्षा व शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी. साथ ही विद्यालय में उत्कृष्ट करने वाले बच्चों व विप्रस सदस्यों को सम्मानित किया गया. विधायक ने कहा कि सभी बच्चों को अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए और किसी परिस्थिति में पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें. विधायक ने बच्चों एवं अभिभावकों के बीच जाकर आगामी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स साझा किये. डीएसइ नूर आलम खां ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 06 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी. साथ ही अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए परीक्षा की तैयारी करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola