आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर हो रही वसूली

Updated at : 10 Mar 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर हो रही वसूली

घाघरा प्रखंड कार्यालय का मामला

विज्ञापन

घाघरा. झारखंड सरकार ने लोगों की सुविधा व भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए हर प्रखंड में प्रखंड कार्यालय का भवन बनाया है. इस भवन में सारे कार्यालय को स्थापित कर दिया गया और नाम दिया गया एक छत के नीचे सारे कार्यालय, ताकि लोगों के साथ अवैध वसूली, घोटाला व भ्रष्टाचार न हो. घाघरा प्रखंड कार्यालय भवन में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है. आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट और आंख की रेटिना फोटो के साथ मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर गुमला से कुछ लोग आकर सर्वशिक्षा अभियान के कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की वसूली कर रहे हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर जब कार्यालय जाकर आधार कार्ड में अपडेट करने वाले युवक से पूछा गया, तो उसने बताया कि हम लोग 220 रुपये आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट मोबाइल नंबर फोटो और रेटिना को अपडेट करने के नाम पर ले रहे हैं. पैसा वसूलने के लिए गुमला के एक व्यक्ति है, जो हमलोगों को यहां पर भेजा है और पैसा लेकर काम करने का निर्देश दिया है. सवाल यह है कि सरकारी कार्यालय में बैठकर बीडीओ व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय के बगल में बैठकर वसूली की जा रही है.

वसूली में सरकारी कार्यालय के लैपटॉप का इस्तेमाल

सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में आधार कार्ड अपडेट के नाम पर लाखों रुपये के वसूली करने वाले युवक के अलावा दो और युवक शामिल हैं. खास बात यह है कि पूरे आधार अपडेट के लिए जो लैपटॉप का इस्तेमाल किया जा रहा है. वह सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय का है. आखिरकार सरकारी लैपटॉप से आधार कार्ड अपडेट कर पैसे की वसूली की जा रही है. इसमें क्या सिर्फ वसूली करने वाले दोषी हैं या फिर संबंधित अधिकारी भी. निश्चित यह जांच का विषय है.

वसूली की बात सही, कार्रवाई करेंगे : बीडीओ

इस संबंध में जब बीडीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पैसा वसूली की बात सत्य है. यह बहुत गंभीर मामला है. इस पूरे गंभीर मामले में जो भी शामिल होंगे. निश्चित रूप से सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए हमलोग तैयार हैं और एक भी दोषी बक्से नहीं जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola