ePaper

एसटी दर्जा की मांग को लेकर रौतिया समाज करेगा आंदोलन

Updated at : 19 Jan 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
एसटी दर्जा की मांग को लेकर रौतिया समाज करेगा आंदोलन

एसटी दर्जा की मांग को लेकर रौतिया समाज करेगा आंदोलन

विज्ञापन

गुमला. अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण समारोह, जिला समिति गुमला का चुनाव व रायडीह प्रखंड समिति का चुनाव को लेकर हीरादह में बैठक हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय ने की. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिले, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश समिति के पदाधिकारी व समाज के प्रबुद्धजन की उपस्थिति में केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया. साथ में गुमला जिला और रायडीह प्रखंड के युवा समिति, महिला समिति सहित सभी समितियों का चयन किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय ने कहा कि रौतिया समाज के सभी समितियों को एकजुट होकर अपने समाज के विकास के लिए आगे आना होगा. प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि समाज के सभी लोगों को संगठित, शिक्षित, नशामुक्त और बाहरी शक्तियों द्वारा समाज को जो शोषण किया जा रहा है. सभी को एकजुट कर समाज को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय समिति से लेकर प्रदेश केंद्रीय समिति को मजबूत करना होगा. आने वाले दिनों में एक एक गांव का भ्रमण कर जनगणना, सामाजिक स्थिति, सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं को आकलन करते हुए राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा रौतिया समाज को सरकारी लाभ से वंचित किया जा रहा है. चिर-परिचित जो मांग कल्याण विभाग से पूर्व से मिलने वाली सुविधा को बंद कर दिया गया है. पिछले पांच वर्षों से रौतिया जाति का एसटी बनने संबंधित फाइल को कार्मिक सचिव एवं टीआरआइ द्वारा आरजीआइ नहीं भेजा. न ही सरकार द्वारा कोई पहल की जा रही है, जिससे रौतिया जाति अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है. आने वाले दिनों में प्रखंड, जिला मुख्यालय व राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक रूप से धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर केंद्रीय महासचिव आजाद सिंह, केंद्रीय प्रवक्ता गोपाल सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री मुनेश्वर केसर, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह, प्रदेश सचिव मीनू सिंह, कोषाध्यक्ष विद्या चरण सिंह, प्रदेश सह सचिव चंद्र मोहन सिंह, संत प्रसाद सिंह, प्रद्युमन सिंह, विजय बिहारी सिंह, कर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हीरा प्रसाद, महाप्रसाद सिंह, महासचिव सालिक राम सिंह, सह सचिव दुबराज सिंह, सह सचिव रणधीर सिंह, रंजीत सिंह, हीरानाथ सिंह, चंद्रभान सिंह, महासचिव जगेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष कर्मपाल, संगठन मंत्री कर्मपाल सिंह, संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह, संगठन विधिक सलाहकार प्रद्युमन सिंह, देवकुमार, सामाजिक मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह, धनुर्योजय सिंह, संरक्षक मोहन सिंह, सह सचिव राजेश सिंह, केंद्रीय समिति शिव शंकर सिंह, अध्यक्ष कोब्जा सिंह, पंचायत अध्यक्ष फलिंदर सिंह, हेमंत सिंह, दुर्गा सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बुधनाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, दुबराज सिंह, देवपाल साय, देव प्रसाद सिंह, राम जतन सिंह, चैतन्य सिंह नीलांबर, श्याम सुंदर सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, महेश सिंह, महेंद्र सिंह, हरी गणेश सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola