सिसई में अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध की गयी छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

सिसई में अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध की गयी छापेमारी

विज्ञापन

गुमला. सिसई थाना क्षेत्र के जलका, जिन्दा, डुको सिकवार व पंडरानी में अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार व खान निरीक्षक के नेतृत्व में संचालित किया गया. जांच के दौरान कोयल नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर भंडारण एवं व्यापार किये जाने की पुष्टि हुई. छापेमारी दल को देखते ही अवैध बालू ढोने में प्रयुक्त ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गये. जलका में लगभग 46,000 घनफीट बालू अवैध रूप से भंडारित पाया गया. स्थानीय पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि उमेश मिश्रा, विजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनील उरांव, अभिषेक उरांव व झटन महली द्वारा अवैध बालू उत्खनन व भंडारण कराया जा रहा था. इस क्रम में मौजा पंडरानी में लगभग 40,000 घनफीट बालू जब्त किया गया. जांच में विक्रांत सिंह उर्फ बबलू पिता समरू सिंह द्वारा अवैध बालू उत्खनन कर भंडारण व व्यापार किये जाने की पुष्टि हुई. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों स्थलों पर किसी प्रकार की वैध भंडारण अनुज्ञप्ति अथवा बंदोबस्ती उपलब्ध नहीं थी. झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004 के तहत जब्त बालू का निष्पादन उपायुक्त स्तर से नीलामी के माध्यम से किया जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola