ePaper

Gumla : लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर खरीद रहे थे कटहल, पुलिस ने बरसायी लाठियां

Updated at : 28 Mar 2020 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla : लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर खरीद रहे थे कटहल, पुलिस ने बरसायी लाठियां

police lathicharge in gumla district of jharkhand during lockdown गुमला : झारखंड (Jharkhand) के गुमला जिला (Gumla District) में सुबह नौ बजे परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम (Paramveer Albert Ekka Stadium) में कटहल खरीदने को लेकर लोग आपस में उलझ गये. भीड़ लगी, तो पुलिस ने तड़ातड़ लाठियां बरसा दी. लॉकडाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दौर में कटहल बेचने पहुंचे किसान को लोगों ने घेर लिया. किसान परेशान, हताश व डरा हुआ था. हर कोई कटहल खरीदना चाह रहा था, लेकिन उसके पास उतने कटहल थे नहीं. इसलिए लोगों में आपाधापी मच गयी थी.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

गुमला : झारखंड (Jharkhand) के गुमला जिला (Gumla District) में सुबह नौ बजे परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम (Paramveer Albert Ekka Stadium) में कटहल खरीदने को लेकर लोग आपस में उलझ गये. भीड़ लगी, तो पुलिस ने तड़ातड़ लाठियां बरसा दी. लॉकडाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दौर में कटहल बेचने पहुंचे किसान को लोगों ने घेर लिया. किसान परेशान, हताश व डरा हुआ था. हर कोई कटहल खरीदना चाह रहा था, लेकिन उसके पास उतने कटहल थे नहीं. इसलिए लोगों में आपाधापी मच गयी थी.

किसान एक बोरा कटहल बेचने के लिए बाजार पहुंचा था. उसके ऊपर आफत टूट पड़ी, जब भारी संख्या में लोग वहां कटहल खरीदने पहुंच गये. गुमला के एसडीओ जीतेंद्र कुमार देव की पहल पर ग्राहकों को कतार में खड़ा किया गया. इसके बाद स्थिति सामान्य हुई. 15 मिनट में किसान का कटहल हाथोंहाथ बिक गया. एक पीस कटहल 20 रुपये से 50 रुपये प्रति पीस तक बिका.

undefined

हुआ यूं कि सुबह साढ़े आठ बजे पालकोट प्रखंड के किसान भीखा साहू अपने बेटे के साथ गुमला बाजार पहुंचे. एक बोरा कटहल व कुछ सब्जी लेकर. जैसे ही वह कटहल की बोरी लेकर स्टेडियम में लगी बाजार में घुसे, सब्जी खरीदने पहुंचे कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी. कटहल देखते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया.

किसान भीखा ने जैसे ही कटहल की बोरी खोली, लोग पैसे लेकर उनके सामने खड़े हो गये. उनके पास 45 कटहल थे, लेकिन खरीदारों की संख्या 50 से अधिक थी. सबसे पहले कटहल खरीदने के लिए ग्राहक आपस में ही उलझ गये. तभी वहां पुलिस के जवान पहुंच गये. ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी करने की अपील कर रहे थे.

खरीदार मानने के लिए तैयार ही नहीं थे. किसान को ग्राहकों ने परेशान करना शुरू कर दिया. अंत में पुलिस के जवान ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी भांजनी शुरू कर दी. परंतु, कटहल खरीदने की जिद ऐसी थी कि लोग लाठी खाकर भी किसान से अलग नहीं हो रहे थे. अंत में एसडीओ जीतेंद्र कुमार देव पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाया. सभी को कतार में खड़ा किया और 15 मिनट के अंदर कटहल खत्म हो गये.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola