गुमला में सुब्रतो कप के खिलाड़ी खेल रहे खस्सी टूर्नामेंट, नहीं हो रही फुटबॉल लीग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Updated at : 24 Aug 2021 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में सुब्रतो कप के खिलाड़ी खेल रहे खस्सी टूर्नामेंट, नहीं हो रही फुटबॉल लीग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता

तीन साल से जिला लीग व छह साल से अभा कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता बंद. खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने व खेल को चालू करने की दिशा में प्रशासन पहल नहीं कर रहा है.

विज्ञापन

खेल के क्षेत्र में बुलंदी को छूने वाले गुमला जिला के खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. गुमला में जिला लीग व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता वर्षों से बंद है. मजबूरी में खिलाड़ी अपना अभ्यास जारी रखने के लिए खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट खेल रहे हैं. तीन साल से जिला लीग व छह साल से अखिल भारतीय कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता नहीं हुई है.

गुमला के राष्ट्रीय स्तर व सुब्रतो मुखर्जी में खेल चुके गुमला के कई होनहार खिलाड़ी इन दिनों गांवों के उबड़ खाबड़ ग्राउंड में खस्सी टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट में खिलाड़ी खाली पैर खेल रहे हैं. साथ ही ग्राउंड भी खराब होने के कारण खिलाड़ियों का खेल स्तर भी गिर रहा है.

बिना जूता के खेलने से खिलाड़ियों के खेल पर भी असर पड़ रहा है. गुमला प्रशासन, जिला फुटबॉल संघ, अखिल भारतीय कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति व खेल विभाग भी खेल को बढ़ावा देने का प्रयास नहीं कर रहा है. जिससे गुमला में दिनों-दिन फुटबॉल खेल का स्तर गिरता जा रहा है. गांवों में खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण कई युवा गांवों में खेल के दौरान हड़िया व महुआ दारू के चंगुल में भी फंसते जा रहे हैं. अगर जल्द खेल व खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में नहीं सोचा गया तो आने वाले दिनों में गुमला में अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी नहीं मिलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola