बिन मां-बाप की बेटियों ने गुमला प्रशासन से लगायी मदद की गुहार

बिन मां-बाप की दो बेटियों ने गुमला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. मामला पालकोट प्रखंड के हरिजनटोली गांव की है. गांव के टिंकू नायक की दो बेटी आंसु कुमारी (16) व सत्या कुमारी (8) घर के अभाव में अपनी फुआ के यहां रहने को विवश है. टिंकू नायक मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया था. अचानक लापता हो गया. 8 साल से उसका कोई अता-पता नहीं है.
गुमला : बिन मां-बाप की दो बेटियों ने गुमला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. मामला पालकोट प्रखंड के हरिजनटोली गांव की है. गांव के टिंकू नायक की दो बेटी आंसु कुमारी (16) व सत्या कुमारी (8) घर के अभाव में अपनी फुआ के यहां रहने को विवश है. टिंकू नायक मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया था. अचानक लापता हो गया. 8 साल से उसका कोई अता-पता नहीं है.
टिंकू के गायब होने के बाद उसकी पत्नी सदमे में रहने लगी. वह बीमार पड़ गयी. बीमारी का इलाज कराने में सक्षम नहीं थी. सो इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी. पिता के लापता होने और मां के निधन के बाद दोनों बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. दोनों बच्चियां अनाथ हो गयीं. किसी तरह जीवन बीत रहा था.
अपना घर नहीं था. सो, दोनों बच्चियों को उनके फूफा सूरज नायक व फुआ सहोदरी देवी ने अपने साथ रख लिया. सूरज नायक ने बताया कि दोनों बच्चियों का वह पालन-पोषण कर रहा है. इन बच्चियों की मां का तीन साल पहले देहांत हो गया. इनका पिता 8 साल पहले दिल्ली कमाने के लिए गया और आज तक नहीं लौटा.
Also Read: Love Jihad News: झारखंड में नाम बदलकर दलित विधवा से शारीरिक संबंध बनाने वाला बिहार का रहीम गिरफ्तार
सूरज नायक ने बताया कि उसने भी टिंकू नायक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला. सूरज ने कहा कि इन लोगों को न तो जनवितरण प्रणाली की दुकान से राशन मिलती है, न ही सरकार की तरफ से कोई लाभ आज तक मिला है. मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों के साथ इन दोनों बच्चियों को भी पाल रहे हैं.
सूरज ने कहा कि बच्चियों का अपना घर नहीं है. जो है, वो टूटा-फूटा है. दोनों बच्चियां आस-पड़ोस के घरों में रहती हैं. इनके घर में बरसात का पानी बाहर कम, अंदर ज्यादा गिरता है. दोनों बच्चियों में बड़ी बहन आंसु कुमारी कंदर्प उच्च विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती है. छोटी बहन सत्या वर्ग सात में बालक मध्य विद्यालय पालकोट में पढ़ रही है.
Also Read: डॉ शंभु प्रसाद से PLFI के नाम पर 20 लाख की लेवी मांगने वाले 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार
बच्चियों के फूफा ने कहा कि दोनों बच्चियों को अपना आवास मिल जाता, तो उनकी बड़ी समस्या दूर हो जाती. हमलोग इनके भोजन का इंतजाम कर देते. अभी उनकी देख-रेख करते ही हैं, आगे भी करते रहेंगे.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




