ePaper

तेज रफ्तार बसों पर प्रशासन सख्त, मंत्री बस के प्रबंधन को शोकॉज नोटिस

Updated at : 17 Jan 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार बसों पर प्रशासन सख्त, मंत्री बस के प्रबंधन को शोकॉज नोटिस

लगातार हादसों के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं व बस संचालकों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल ने मंत्री बस के प्रबंधन को शोकॉज नोटिस जारी किया है. परिवहन विभाग ने बस के ड्राइवरों और कंडक्टरों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी और जानलेवा रफ्तार पर नाराजगी जतायी है. नोटिस में हाल ही में हुई दो प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया गया है, जिन्हें बस स्टाफ की लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया गया है. बताया गया कि पिछले दिनों नागफेनी के पास मंत्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी थी, जिसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं पालकोट रोड पर भी मंत्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना सामने आयी थी. इन दोनों हादसों का मुख्य कारण बसों को निर्धारित गति सीमा से कहीं अधिक तेज चलाना बताया गया है, जो यात्रियों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले आम लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन रहा है. डीटीओ ने नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि मंत्री बस के चालक निर्धारित बस स्टैंड या स्टॉपेज के बजाय बीच सड़क पर ही बस रोक कर सवारियां बैठाते हैं, जिससे यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि बस संचालन की इस प्रवृत्ति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो मंत्री बस के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola