ePaper

Jharkhand Crime News: गुमला में 20 दिन के नवजात बेटे की मां ने कर दी हत्या, शव को तालाब में फेंका

Updated at : 28 Sep 2023 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: गुमला में 20 दिन के नवजात बेटे की मां ने कर दी हत्या, शव को तालाब में फेंका

महिला ने परिजनों को बताया कि डड़हा मेन रोड से एक कार सवार महिला उसके बच्चे को छीन कर सिसई की ओर भाग गयी. इस पर परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी थानेदार आदित्य कुमार चौधरी को दी.

विज्ञापन

गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव निवासी रोशनी कुमारी (25) ने अपने 20 दिन के नवजात बेटे की हत्या कर उसका शव तालाब में फेंक दिया था. पुलिस ने महिला की निशानदेही पर सिसई डड़हा शामटोली तालाब से नवजात का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया. साथ ही रोशनी कुमारी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, महिला अपने नवजात पुत्र को लेकर सुबह घर से निकली थीं, लेकिन वह बिना अपने पुत्र के घर लौटी. महिला ने परिजनों को बताया कि डड़हा मेन रोड से एक कार सवार महिला उसके बच्चे को छीन कर सिसई की ओर भाग गयी. इस पर परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी थानेदार आदित्य कुमार चौधरी को दी. थानेदार गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की, परंतु वहां किसी दुकानदार या ग्रामीण ने महिला की बात की पुष्टि नहीं की.

https://www.youtube.com/watch?v=tYpde8ozB5I

  • मां ने कहा : बच्चे को पालना नहीं चाहती थी, इसलिए उसे मार डाला

  • पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा, शव परिजन को सौंपा

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो महिला ने सच उगला

पूछताछ करने पर महिला अपने परिजनों व पुलिस को अलग-अलग जगहों पर बच्चे को फेंकने की बात कह कर घंटों तालाब, कुआं, खेतों में घुमाती रही. बाद में थानेदार ने कड़ाई से पूछताछ की, तो महिला ने बच्चे की गला दबा कर हत्या करने और शामटोली तालाब में शव को फेंकने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस व परिजन को तालाब के पास ले गयी, जहां से पुलिस ने शव को बरामद किया. आरोपी महिला ने हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह बच्चे को पालना नहीं चाहती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी.

Also Read: झारखंड : गुमला में बेटे ने पिता की हत्या कर शव को दफनाया, 19 दिन बाद प्रशासन ने कब्र से निकाला बाहर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola