गुमला के नागफेनी में करोड़ों का लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम बेकार, किसानों ने इन फसलों की खेती कर दी बंद

Jharkhand Foundation Day: मशीन के बेकार हो जाने की वजह से गेहूं, मटर व मिर्च की खेती लगभग बंद हो गयी है. सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है गेहूं की खेती. अब क्षेत्र के किसान बरसात के पानी के भरोसे सिर्फ धान की बुआई करते हैं. यह हाल है, गुमला जिला के सिसई प्रखंड के नागफेनी गांव का.
झारखंड को बने 22 साल हो गये. 15 नवंबर को झारखंड अपना 22वां स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) मनाने जा रहा है. 22 साल के इस कालखंड में झारखंड के किसानों के लिए सरकारों ने कई योजनाएं बनायीं. उस पर करोड़ों रुपये खर्च किये. खेतों की पैदावार भी बढ़ी. लेकिन, कुछ ऐसे काम सरकार नहीं कर सकी, जिसकी वजह से किसानों को कुछ फसलों की बुआई बंद कर देनी पड़ी.
झारखंड के गुमला जिला में लगभग 200 एकड़ भूमि को सिंचित करने वाली लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम (Lift Irrigation System) पिछले 14 सालों से बेकार पड़ी है. मशीन के बेकार हो जाने की वजह से गेहूं, मटर व मिर्च की खेती लगभग बंद हो गयी है. सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है गेहूं की खेती. अब क्षेत्र के किसान बरसात के पानी के भरोसे सिर्फ धान की बुआई करते हैं. यह हाल है, गुमला जिला के सिसई प्रखंड के नागफेनी गांव का.
Also Read: Jharkhand Foundation Day: देश भर में मनायी जायेगी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती, क्या-क्या होगा आयोजन
श्री जगन्नाथ मंदिर के सामने सरकारी योजना से लिफ्ट इरिगेशन की शुरुआत हुई थी. कृषि कार्य को बढ़ावा देने और किसानों को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्ष 1980 में लिफ्ट इरिगेशन मशीन लगायी गयी थी. इसमें 25-25 एचपी की इलेक्ट्रिक मशीन लगी थी. इसके साथ ही पाइपलाइन भी लगायी गयी थी. नहर बनी थी. मशीन वाले भवन के सामने एक सरकारी क्वार्टर भी बनाया गया, जिसमें दो सरकारी कर्मचारी रहते थे. एक मशीन ऑपरेटर और एक चौकीदार भी था.
सिंचाई की सुविधा मिलने से क्षेत्र के किसान काफी खुश थे. कृषि कार्य को बढ़ावा मिला और किसानों ने गेहूं, मटर व मिर्च की बड़े पैमाने पर खेती शुरू कर दी. सबसे ज्यादा गेहूं की बुआई होती थी. मशीन लगने के बाद कई बार मशीन खराब भी हुई. जब भी मशीन खराब होती, उसकी मरम्मत करायी जाती. वर्ष 1991 में मशीन खराब हुई, तो फिर दोबारा नहीं चली.
वर्ष 1991 में दो-तीन माह तक मशीन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पायी. इसी दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के गुमला आगमन का कार्यक्रम बना. राजीव गांधी के आगमन से पहले आनन-फानन में खराब मशीन को बदलकर नयी मशीन लगा दी गयी. नयी मशीन लगी, तो फिर से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने लगा. इसके बाद फिर से वर्ष 1997 में एक मशीन जल गयी. मशीन जलने के लगभग एक साल बाद वर्ष 1998-99 में मशीन की मरम्मत के लिए टेंडर हुआ. मरम्मत पर करीब 10 लाख रुपये खर्च हुआ.
इसमें इलेक्ट्रिक मशीन की जगह डीजल मशीन लगायी गयी. इसके साथ ही पाइपलाइन व नहर का भी मरम्मत की गयी. चूंकि शुरुआती समय में मशीन बिजली से चलती थी. इसलिए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. 10 लाख रुपये खर्च करके इलेक्ट्रिक की जगह डीजल मशीन लगने से किसानों के समक्ष परेशानी हो गयी. किसान डीजल का खर्च वहन करने में असमर्थ थे. इस वजह से मशीन का उपयोग बंद हो गया. इसकी वजह से मशीन फिर से खराब हो गयी.
इसके बाद वर्ष 2007-08 में फिर से मशीन की मरम्मत के लिए टेंडर हुआ. एमआई विभाग ने टेंडर निकाला और मरम्मत पर 20 लाख रुपये खर्च किये. इसके तहत डीजल मशीन को हटाकर फिर से इलेक्ट्रिक मशीन लगा दी गयी. इलेक्ट्रिक मशीन से किसानों के खेतों तक फिर से पानी पहुंचने लगा, लेकिन एक साल बाद ही दोनों कर्मचारी (मशीन ऑपरेटर और चौकीदारी) रिटायर हो गये. इनकी सेवानिवृत्ति के बाद किसी की बहाली नहीं हुई. फलस्वरूप, मशीन फिर से बंद हो गयी. पड़े-पड़े मशीन खराब हो गयी. क्वार्टर भी जर्जर स्थिति में है.
बाबूलाल साहू, कृष्णा साहू, हरि साहू, लालमोहन साहू, जगरनाथ साहू, अनिल कुमार पंडा, रीझु साहू, महावीर साहू, बाबूराम उरांव, महली उरांव ने बताया कि मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी मशीन बेकार पड़ी है. 14 सालों से मशीन खराब है. मशीन ठीक थी, तो 200 एकड़ से भी अधिक भूमि सिंचित होती थी. गेहूं, मटर और मिर्च की खेती किसान करते थे. अब सिंचाई की सुविधा नहीं मिल रही है. इसलिए गेहूं, मटर और मिर्च की खेती भी नहीं होती है. बारिश के पानी के भरोसे सिर्फ धान की खेती कर रहे हैं.
गुमला से जगरनाथ पासवान की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




