ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में फिर कमजोर हुआ Monsoon, आज इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश

Updated at : 11 Jul 2021 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में फिर कमजोर हुआ Monsoon, आज इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ होगी बारिश

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहेगी. 13 और 14 जुलाई को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होगी. मेघ गर्जन हो सकता है और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. आज रविवार को साहिबगंज व गोड्डा जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

झारखंड के साहिबगंज व गोड्डा जिले के कुछ हिस्सों में आज रविवार को बारिश होगी. मेघ गर्जन हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने वज्रपात की भी आशंका जतायी है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने 13 और 14 जुलाई को झारखंड के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की की बारिश की उम्मीद जतायी है. इस दौरान मेघ गर्जन होगा और वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे मे घरों से बाहर निकलने वक्त सावधानी बरतें.

Also Read: राजस्थान का मीणा समुदाय पहुंचा झारखंड, भगवान बिरसा मुंडा की परपोती जौनी मुंडा को दिये पांच लाख रुपये

15 और 16 जुलाई तक अधिक बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. रांची में एक जून से अब तक 497 मिमी बारिश हुई है. डालटनगंज में 411 तथा जमशेदपुर में 411 मिमी बारिश हुई है. झारखंड के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Complete Lockdown In Jharkhand : झारखंड में कंप्लीट लॉकडाउन, प्रतिबंधों के बीच चलेंगी बसें, चलेगा जांच अभियान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola