ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में 3 दिनों तक छाये रहेंगे बादल, जानें किन जिलों में हो सकती है बारिश

Updated at : 18 Feb 2021 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में 3 दिनों तक छाये रहेंगे बादल, जानें किन जिलों में हो सकती है बारिश

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची : 17 फरवरी 2021 को राज्य के मध्य यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़ समेत उत्तरी व दक्षिणी भागों में सामान्यत: बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर गर्जन या वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. साथ ही राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची : वसंत पंचमी यानी 16 फरवरी, 2021 से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. 16 फरवरी को जहां दाेपहर बाद रांची समेत कई अन्य जिलों में बारिश हुई, वहीं 17 फरवरी से भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र, रांची ने 17 से 19 फरवरी तक झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है.

मौसम पूर्वानुमान

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक 17 फरवरी 2021 को राज्य के मध्य यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़ समेत उत्तरी व दक्षिणी भागों में सामान्यत: बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर गर्जन या वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. साथ ही राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

वहीं, 18 फरवरी को राज्य में मध्य, उत्तरी एवं दक्षिणी भागों में भी बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर गर्जन या वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा 19 फरवरी को भी इन जगहों पर ऐसी ही संभावना मौसम विभाग ने जताया है. 20 और 21 फरवरी, 2021 को मौसम शुष्क रहेेगा और आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं, 22 और 23 फरवरी को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

Also Read: Jharkhand City Bus Service Latest Update : परिवहन व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगा रांची नगर निगम, केंद्र सरकार से मिलेंगी इतनी सिटी बसें
मौसम की चेतावनी

17 फरवरी को झारखंड के मध्य, उत्तरी और दक्षिणी भागों में कहीं- कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. वहीं, 18 फरवरी को झारखंड के मध्य, उत्तरी और दक्षिणी भागों में कहीं- कहीं पर गर्जन व वज्रपात के साथ ओला गिरने की भी संभावना है. इस दौरान रांची, चतरा, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला- खरसावां जिले में बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना है. इसके अलावा 19 फरवरी को झारखंड के मध्य यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़ जिले और दक्षिणी भाग यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला- खरसावां जिले में कहीं- कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है.

रांची और उसके आसपास के इलाके की बात करें, तो 17 फरवरी को बादल छाये रहेंगे. साथ ही गर्जन या वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है. यही स्थित 18 और 19 फरवरी को भी रहेगी. जबकि, 20 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे. साथ ही मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है. वहीं, 21 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे. अगले दो दिन यानी 22 और 23 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola